शौच करने गये अधेड़ की पोखर में डूबने से गयी जान

Updated at : 07 Feb 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
शौच करने गये अधेड़ की पोखर में डूबने से गयी जान

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना (कहथु) गांव में गुरुवार की देर शाम हुई घटना

विज्ञापन

जगदीशपुर

. जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना (कहथु) गांव स्थित पोखरा में डूबने से शौच करने गये एक अधेड़ की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के उगना (कहथु) गांव निवासी स्व.सुबदायल राम के 55 वर्षीय पुत्र कामेश्वर राम है एवं वह पेशे से मजदूर थे. इधर मृतक के पुत्र मनिल राम ने बताया कि गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे वह घर से कुछ दूरी पर स्थित पोखरा के किनारे शौच करने गये थे, जहां शौच करने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह पोखरा में गिरकर डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह जब गांव के ग्रामीण पोखरा की ओर गए तो उन्होंने उन्हें मृत अवस्था मे पोखरा में पड़ा देखा. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना उनके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से उनके शव को पानी से बाहर निकाला. इसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी प्रभावती देवी,चार पुत्री किरण देवी, कांति देवी,काजल देवी,सपना देवी व तीन पुत्र मनिल राम,हरेंद्र राम एवं नागेंद्र राम है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी प्रभावती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन