ePaper

पंखे की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

Updated at : 23 Jan 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन
पंखे की कुंडी से लटका मिला युवक का शव

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया (अनाइठ) गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया अनाइठ गांव में गुरुवार की सुबह पंखे के कुंडी से लटका युवक का शव बरामद हुआ है. मृतक के गले में गोलाकार रस्सी का गहरा दाग का निशान पाया गया है. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं, परिजन द्वारा गुस्से में आकर खुदकुशी करने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकिया अनाइठ गांव निवासी बदन यादव का 32 वर्षीय पुत्र रवि यादव है एवं वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक का भतीजा रंजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये थे और वह भी अपने कमरे में सोने चले गये थे. गुरुवार की सुबह जब सभी लोग जगे और अपने-अपने काम में लग गये, लेकिन वह देर तक नहीं जगे. इसके बाद परिजन उनके कमरे की खिड़की से झांक कर देखे, तो वह पंखे की कुंडी से लटके हुए थे. इसके बाद परिजनों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ दिया गया और शव को नीचे उतारा गया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. रंजीत कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उनकी पत्नी अपने मायके चली गयी थी. उसी गुस्से में आकर उसके चाचा रवि यादव द्वारा पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी करने की बात कही है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी सुमित्री देवी व एक पुत्र शुभम एवं पुत्री श्रेष्ठी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमित्री देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन