50 लीटर देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 22 Oct 2025 7:01 PM
विज्ञापन
अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव के समीप जब्त की गयी शराब
विज्ञापन
पीरो.
पुलिस ने अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के खननी कला गांव के समीप छापेमारी कर 50 लीटर महुआ शराब बरामद कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है.पुलिस के अनुसार शराब कारोबार किये जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने खननी कला गांव के समीप छापेमारी अभियान चलाकर 50 लीटर महुआ शराब के साथ खननी कला निवासी संजय यादव नामक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










