नाबालिग से रेप मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग से रेप मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

जगदीशपुर में नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की

विज्ञापन

आरा

. जगदीशपुर में नाबालिग से रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. पुलिस ने रेप मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित जगदीशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बता दें कि 23 फरवरी को जगदीशपुर थाना के एक गांव में खेत में पटवन करने गयी एक किशोरी से मनचलों द्वारा दुष्कर्म किया गया था. रेप के बाद शिकायत करने पर मनचलों द्वारा किशोरी की मां से नोंक-झोंक भी की गयी थी. सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा किशोरी की मेडिकल जांच कराने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही. एफएसएल की टीम भी पहुंची थी और अपने स्तर से मामले की तफ्तीश की. टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित किए गए और किशोरी के कपड़े भी जब्त किये गये थे. दुष्कर्म करने का आरोप बगल के गांव के दो लड़कों पर लगाया जा रहा था. इस संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा के लिखित आवेदन के आधार पर 24 फरवरी को जगदीशपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी अभियुक्तों पर 6-पोस्को एक्ट की धारा भी लगायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन