छापेमारी में अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाज किये गये गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated at : 23 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाज किये गये गिरफ्तार, भेजे गये जेल

नवादा थाना की पुलिस ने विभिन्न जगहों से 47,750 रुपये नकद व एक स्कूटी की बरामद

विज्ञापन

आरा

.

नवादा थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया. इनमें पुलिस ने एक धंधेबाज की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बहिरो सूर्य मंदिर एवं दो धंधेबाजों को थाना क्षेत्र के धोबी घटवा मोड़ के पास शनिवार की देर शाम की. गिरफ्तार धंधेबाजों में एक के पास से दो पीस 500 एमएल का किंगफिशर बियर व 47,750 रुपये नकद बरामद किया. वहीं एक स्कूटी को भी जब्त किया है. जबकि दो धंधेबाजों के पास से पुलिस ने चार पीस 500 एमएल का किंगफिशर बियर एवं एक बाइक बरामद की है.

गिरफ्तार धंधेबाज में एक सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव निवासी कृष्णा राम का पुत्र अभिषेक कुमार है, वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के विष्णु नगर मुहल्ले में रहता है. जबकि दूसरा ईमादपुर थाना क्षेत्र के बेरई गांव निवासी नरेंद्र तिवारी का पुत्र प्रकाश तिवारी है.

वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर रहता है. गिरफ्तार तीसरा धंधेबाज गड़हनी थाना क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी विनोद कुमार का पुत्र गोलू कुमार उर्फ अनुराग कुमार है. नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की धोबी घटवा मोड़ के पास से दो युवक अंग्रेजी शराब लेकर बाइक से जा रहे हैं एवं बहिरो सूर्य मंदिर के पास से एक युवक स्कूटी से अंग्रेजी शराब लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत नवादा थाना की दो अलग-अलग पुलिस टीम दोनों जगह पर पहुंची और तीनों धंधेबाजों गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार के उपरांत जब पुलिस ने प्रकाश तिवारी और गोलू कुमार उर्फ अनुराग कुमार की तलाशी ली, तो उसके पास से चार पीस 500 एमएल का किंगफिशर बीयर बरामद किया गया एवं उनके पास रही बाइक को भी जब्त कर लिया. वहीं, जब पुलिस ने अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया, तो पुलिस ने उसके पास से दो पीस 500 एमएल का किंग फिशर बियर और 47,750 रुपया नगद बरामद किया है. साथ ही पुलिस ने उसके पास रहे स्कूटी को भी जब्त कर लिया. पूछताछ के दौरान अभिषेक कुमार ने बताया कि वह नकद रुपये लेकर उत्तर प्रदेश शराब लाने के लिए जा रहा था. गिरफ्तारी के उपरांत तीनो धंधेबाजों खिलाफ पुलिस ने नवादा थाना में बिहार मधनिषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

कार के बोनट में छिपाकर लायी जा रही शराब कोईलवर में जब्त

कोईलवर.

थाना क्षेत्र के पटना-बक्सर फोरलेन पर एनएच 922 पर मनभावन मोड़ पर एक टाटा पंच गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी है. इसके साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरा की ओर से एक टाटा पंच कार पटना-बक्सर फोरलेन के रास्ते कोईलवर की ओर आ रही है. सूचना पुष्ट होते ही कोईलवर पुलिस ने थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र और अपर थानाध्यक्ष सुभाष मंडल के नेतृत्व में जाल बिछा दिया. जैसे ही कार आती दिखी उसे रुकने का इशारा किया गया. कार के रुकने पर जब तलाशी ली गयी, तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला, लेकिन जैसे ही कार का बोनट खोला गया पुलिस की आंखे चौंध गयी. कार के बोनट में शराब की टेट्रा पैक भरी हुई थी. शराब जब्त होते ही कार चालक को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया. इधर इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि कोईलवर थाना अंतर्गत एनएच 922 पर मनभावन मोड पर कार से अंग्रेजी शराब 452 पीस 8 पीएम एवं ऑफिसर चॉइस 180 ml का कुल 81.360 लीटर शराब के साथ दो तस्करों क्रमशः नंदलाल कुमार उम्र 29 वर्ष पिता स्वर्गीय जय लाल राय ग्राम गंज गौरिहार थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर और सुशील पासवान पिता हरिनंदन पासवान ग्राम लक्ष्मीपुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन