लूट के मामले में एक गिरफ्तार, लूटी गयी बाइक बरामद

Updated at : 09 Feb 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप कला गांव स्थित एक घर से बरामद हुई बाइक

विज्ञापन

पीरो.

हसनबाजार थाना की पुलिस ने करीब चार दिन पूर्व व्यवसायी के कर्मी से हुई लूट के मामले में चरपोखरी निवासी बृज कुमार उर्फ बिक्कू कुमार नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गयी बाइक को इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप कला गांव स्थित एक घर से बरामद कर लिया है. हसनबाजार थानाध्यक्ष के अनुसार पिछले दिनों जेठवार पचमा पथ पर अपराधियों द्वारा की गयी पैसे और बाइक की लूट के मामले में पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में चरपोखरी निवासी बृज कुमार उर्फ बिक्कू कुमार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपित से पुलिसिया पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम ने इमादपुर थाना क्षेत्र के मोआप कला गांव स्थित एक घर से लूटी गयी बाइक को बरामद कर लिया है. आरोपित ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी दी है, जिसके आधार पर इस कांड में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन