ऑटो चालक हत्याकांड मामले में फरार दो आरोपित गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Sep 2025 8:26 PM

विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज से पकड़े गये दोनों आरोपित

विज्ञापन

आरा.

टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ले में पांच माह पूर्व ऑटो चालक की हत्या में आरोपित रहे फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार कर लिये गये. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गौसगंज से गुरुवार को हुई. गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी स्व. कुंज बिहारी बिंद का पुत्र ललन बिंद एवं उसी गांव के निवासी पारस यादव का पुत्र राकेश कुमार शामिल हैं. दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त हैं.

इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने दी. बतादें कि इसी वर्ष 17 अप्रैल की सुबह टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मुहल्ला निवासी वकील यादव के पुत्र सह ऑटो चालक गोलू यादव की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी थी. उसे काफी करीब से छह गोलियां मारी गयी थीं. इस संबंध में मृतक के पिता वकील यादव द्वारा सात नामजद सहित एवं दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के क्रम में दोनों का नाम आया था. दोनों उसी समय से फरार चल रहे थे. पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन