बहोरनपुर फायरिंग व मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 02 Sep 2025 6:19 PM

विज्ञापन

जख्मी के पिता सुनील राय के बयान पर सगे भाइयों समेत चार नामजद

विज्ञापन

आरा

. बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध के समीप पूर्व के विवाद में सोमवार की शाम हुई फायरिंग एवं मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. इस संबंध में जख्मी के पिता सुनील राय के बयान पर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी स्व.राजेंद्र राय के पुत्र राजू राय, अमरेंद्र राय एवं धीरेंद्र कुमार सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है.

दर्ज प्राथमिकी में सुनील राय द्वारा बताया गया है कि इसी वर्ष तीन अगस्त को सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार की हत्या हुई थी, जिसमें मृतक के परिजन द्वारा मेरे बेटे को आरोपित बनाया गया था. सोमवार की शाम जब वह अपने बेटे सुजीत राय के साथ कोर्ट से वापस बाइक द्वारा गांव लौट रहे थे. उसी दौरान बहोरनपुर बांध के समीप राजू राय और अमरेंद्र राय वहां आये और उनके बेटे को गोली मार दी और उन्हें भी हथियार के बट से सिर पर वार दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गये. एसपी राज ने बताया इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों राजू राय एवं अमरेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि इसी वर्ष तीन अगस्त की शाम हथियारबंद अपराधियों द्वारा थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी स्व. राजेंद्र राय के पुत्र सह सीएसपी संचालक धर्मेंद्र कुमार की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. हत्या के बाद उनके अपराधियों द्वारा उनके पास रहे चार लाख रुपये लूट लिये थे. जिसके बाद मृतक के भाई धीरेंद्र कुमार के द्वारा अज्ञात अपराधियों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अनुसंधान के क्रम में जख्मी सुजीत राय का नाम लाइनर के रूप में सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वह 20 दिन पूर्व ही जेल से जमानत पर बाहर आया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन