वसुधा केंद्र के बाहर से बाइक की चोरी, थाने में की शिकायत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 20 Sep 2025 6:18 PM

विज्ञापन

चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव के समीप हुई घटना

विज्ञापन

कोईलवर

. कोईलवर-चांदी मुख्य सड़क पर चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव के समीप स्थित सहज वसुधा केंद्र के सामने से चोरों ने एक पल्सर मोटरसाइकिल की चोरी कर ली. चोरी की यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हुई. बाइक वसुधा केंद्र संचालक रमेश चौधरी की थी, जो रोज की तरह दुकान के बाहर खड़ी थी.

पीड़ित रमेश चौधरी ने बताया कि वे रोजाना की तरह सुबह नौ बजे खाना खाकर अपनी दुकान पर पहुंचे और बाइक को दुकान के बाहर खड़ा कर अंदर काम में लग गये, लेकिन जब करीब 11 बजे बाहर निकले, तो देखा कि बाइक गायब थी. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. घटना के संबंध में रमेश चौधरी ने चांदी थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने एवं बाइक की खोजबीन करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन