अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, जख्मी

Updated at : 28 Jan 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के समीप मंगलवार की शाम घटी घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के समीप मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद पर परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक नवादा थाना क्षेत्र के बिहारी मिल रोड निवासी कमलेश शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र हरी ओम कुमार है. इधर हरी ओम कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी काम से गड़हनी गांव गया था. जब वह मंगलवार की शाम बाइक से वापस आरा लौट रहा था. उसी दौरान गड़हनी गांव के समीप विपरीत दिशा आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में जख्मी युवक को शरीर के कई हिस्सों में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन