महाकुंभ से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत
Updated at : 24 Feb 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन

धनगाई थाना क्षेत्र के केसरी टोला गांव के समीप हुई घटना, मरनेवाला लखीसराय का
विज्ञापन
आरा.
आरा-मोहनिया नेशनल हाइवे पर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के केसरी टोला गांव के समीप रविवार की मध्य रात्रि अज्ञात वाहन ने महाकुंभ से लौट रहे बाइक सवार दो दोस्तों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि उसकी बाइक पर पीछे बैठा उसका दोस्त जख्मी हो गया. जिसके बाद जख्मी युवक का इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार मृतक लखीसराय जिला के हलसी थाना क्षेत्र के मतासी गांव निवासी रंजीत सिंह का 21 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार है. वह बीसीए का छात्र था एवं पटना के खेमनी चक में किराये का मकान लेकर अपने दोस्त शुभम कुमार के साथ रहकर पढ़ाई करता था. जबकि जख्मी युवक शेखपुरा जिला के शेखपुरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सतीश प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र व मृतक का दोस्त शुभम कुमार है. इधर शुभम कुमार ने बताया कि वह दोनों शनिवार को पटना के खेमनी चक से बाइक पर सवार होकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गये थे. रविवार की रात जब वापस लौट रहे थे. उसी दौरान रविवार की मध्य रात्रि केसरी टोला गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें उसके दोस्त सन्नी कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद स्थानीय थाना के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसके दोस्त सन्नी कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी उसके दोस्त शुभम कुमार का इलाज जगदीशपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. इसके बाद जख्मी दोस्त शुभम कुमार द्वारा फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन सोमवार की सुबह धनगाई थाना पहुंचे, जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो बहन व एक भाई में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. मृतक के पिता पेशे से किसान हैं. उसके परिवार में मां व दो बहन सोनी कुमारी एवं मोनी कुमारी हैं. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




