झंडा फहरा कर विद्यालय से घर लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को मारी गोली, जख्मी
Updated at : 27 Jan 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन

बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर-बहोरनपुर गांव के बीच बांध के समीप हुई घटना
विज्ञापन
आरा/बिहिया.
बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर एवं दामोदरपुर गांव के बीच बांध के समीप रविवार की सुबह बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने झंडा फहरा के स्कूल से घर वापस लौट रहे बाइक सवार शिक्षक को गोली मार दी. जख्मी शिक्षक को गोली दाहिने साइड जबड़े के पास मारी गयी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी शिक्षक बहोरनपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी शिव रतन साह के 45 वर्षीय पुत्र योगेंद्र कुमार हैं और वह वर्तमान में बहोरनपुर पंचायत के चमरपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं. घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलते ही बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गयी है. जबकि इलाज कर रहे डॉ विकास सिंह ने बताया कि जख्मी शिक्षक को गोली दाहिने साइड जबड़े को छेदते हुए दाहिने साइड के कान के पिछले हिस्से से निकल गयी. गोली लगने से उनका खून काफी बह गया था. मरीज की स्थिति अभी बिल्कुल स्थिर है. इधर सहायक शिक्षक योगेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह वह चमरपुर गांव स्थित अपने मध्य विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने के लिए गये थे. झंडा फहराने के के बाद जब वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे. उसी बीच दामोदरपुर एवं बहोरनपुर गांव के बीच बांध के समीप एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उन्हें गोली मार दी. इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से भाग निकले. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले आये. शिक्षक योगेंद्र कुमार ने उक्त बदमाशों से एवं गांव में किसी व्यक्ति से अपने किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है. हालांकि उक्त बदमाशों ने उन्हें गोली क्यों मारी. इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छांव में कर रही है. घटना की सूचना पाने के बाद बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन की. पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा भी बरामद किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर जख्मी शिक्षक के फर्दबयान पर बाइक सवार दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस घटना के कारण व अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




