ePaper

हत्याकांड में फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

Updated at : 30 Nov 2025 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड में फरार आरोपित के घर पुलिस ने की कुर्की

नवादा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में रविवार को हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की.

विज्ञापन

आरा. नवादा थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में रविवार को हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. पुलिस ने यह कार्रवाई हत्या के मामले में फरार सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र सोनू सिंह उर्फ सोमू सिंह के घर की. इस दौरान पुलिस ने उसके घर की खिड़की, दरवाजे, बक्सा, कुर्सी सहित अन्य सामान जब्त कर लिया. कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली. इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे. बता दें कि 27 सितंबर 2020 को नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप उपेंद्र सिंह उर्फ मिथुन सिंह की अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस दौरान उसके दोस्त प्रिंस सिंह बजरंगी गोली लगने से जख्मी हो गये थे. मृतक उपेंद्र सिंह उर्फ मिथुन सिंह के पिता सीताराम सिंह द्वारा नवादा थाना में दीपक, सुमन, बिट्टू एवं रिशु के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के उपरांत पुलिस ने अन्य आरोपितों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. जबकि हत्याकांड में सोनू सिंह उर्फ सोमू सिंह फरार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन