स्काॅर्पियो से छह लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश से तस्करी कर आरा लायी जा रही थी शराब की खेपआरा-पटना मार्ग पर रतनपुर ओवरब्रिज के समीप मद्यनिषेध विभाग की टीम ने पकड़ा
विज्ञापन
आरा.
मद्यनिषेध विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर उत्तरप्रदेश की ओर से एक स्काॅर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने बताया कि निरीक्षक राहुल कुमार दुबे के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी और बक्सर-पटना एनएच-922 पर रतनपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा मुफ्फसिल) से एक स्काॅर्पियो की जांच की गयी. इस दौरान स्काॅर्पियो के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. स्काॅर्पियो पर अंकित वाहन नंबर झारखंड का दर्ज है. टीम ने वाहन चालक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर निवासी ददन यादव के पुत्र रंजीत कुमार को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया. उक्त वाहन से 8पीएम व्हिस्की 180 एमएल क�� 1003 पीस एवं रायल स्टैग व्हिस्की 750 एमएल का 360 पीस बरामद की गयी, जो कुल 1363 पीस में 450.540 लीटर है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब छह लाख के करीब बताया जा रहा है. छापेमारी दल में निरीक्षक राहुल कुमार दुबे, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक रवींद्र कुमार यादव के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










