पूर्वी रेलवे गुमटी पर ब्रिज निर्माण का काम शुरू

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 18 May 2025 8:23 PM

विज्ञापन

फुटओवर ब्रीज का काम चालू होने से लोगों में काफी खुशी है

विज्ञापन

आरा

. लंबे वक्त से लंबित पड़ा कार्य रविवार से शुरू हो गया. बता दें कि पूर्वी रेलवे गुमटी फुट ओवरब्रिज का काफी लंबे संघर्ष के बाद निर्माण कार्य चालू हो गया. फुटओवर ब्रीज के कार्य चालू होने से इस क्षेत्र के रहनेवाले लोगों में काफी खुशी है. पूर्वी गुमटी पर फुटओवर ब्रीज का काम रविवार को चालू हो गया, जिससे दक्षिण क्षेत्र के मुहल्ले वासियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ता था. अब उस समस्या से निजात मिलेगी. गोढ़ना निवासी राकेश कुमार ने बताया कि ब्रिज का निर्माण नहीं होने से इस क्षेत्र के लोगों को दो से तीन किलोमीटर की दूरी तय करके अपने घर जाना पड़ता है. अब पूर्वी गुमटी पर पुल का निर्माण होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी. वहीं, भाकपा-माले नेता दिलराज प्रीतम ने बताया कि आरा लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद ने कई बार लोकसभा में एवं रेलवे स्टेंडिंग कमेटी में उठाने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ. उन्होंने संभावना जतायी है कि आगामी अगस्त महीने में उद्घाटन के बाद आवागमन के लिए चालू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन