उदवंतनगर के सात पंचायतों में कल लगेगा विशेष शिविर

Updated:
विज्ञापन
उदवंतनगर के सात पंचायतों में कल लगेगा विशेष शिविर

महादलित टोलों में योग्य लाभुकों को सरकार प्रायोजित क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आयोजित होगा शिविर

विज्ञापन

उदवंतनगर.

19 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र की सात पंचायतों के महादलित टोलों में योग्य लाभुकों को सरकार प्रायोजित क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए विभागीय तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं.

जानकारी देते हुए वरीय पदाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ मीनू कुमारी ने बताया कि सरकार प्रायोजित क्रियान्वित लाभकारी योजनाओं का लाभ महादलित समुदाय के लाभुकों को दिलाने को लेकर प्रखंड क्षेत्र की सात पंचायतों मसाढ़, कारीसाथ, कुसुम्हां, पियनिया, उदवंतनगर एवं सरथुआं पंचायत के महादलित टोलों में 19 अप्रैल को विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा. विशेष शिविर का उद्देश्य सभी महादलित परिवारों को संबंधित सभी 22 विभागों से सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिलाना है. इसके लिए संबंधित विभागों के कर्मियों व पर्यवेक्षीय पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करने का आदेश दिया गया है, जिससे शिविर को सफल बनाया जा सके. बताते चलें आंबेडकर जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उदवंंतनगर प्रखंड के चौराई महादलित टोला से विशेष शिविर की शुरुआत की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन