आरा : गांगी नदी के पास झाड़ी से मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
गांगी नदी के समीप से अज्ञात युवक का शव बरामद

आरा शहर में गांगी पुल के नीचे झाड़ी से एक अज्ञात युवक का शव मिला है. युवक के मुंह और कान से खून बह रहा था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच और शव की शिनाख्त में जुटी है.

विज्ञापन

आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगी पुल के नीचे स्थित झाड़ी से शनिवार की सुबह एक लगभग 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. मृतक के मुंह एवं कान में खून लगा हुआ पाया गया है. सुबह-सुबह झाड़ी में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के पूरे इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी मच गई.

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद टाउन थाना पुलिस पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया. इसके पश्चात पुलिस शव की शिनाख्त (पहचान) कराने और मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

इधर, पुलिस द्वारा तैयार की गई मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल अज्ञात युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजहों का खुलासा हो सकेगा.

वही, खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की दर्ज शिकायतों के आधार पर भी शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन