इएमयू ट्रेन का इंजन हुआ फेल, एक घंटे तक ठप रहा ट्रेनों का परिचालन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिहिया रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक के होम सिग्नल पर आयी खराबी
विज्ञापन
बिहिया.
दानापुर रेलमंडल के बिहिया रेलवे स्टेशन के अप ट्रैक के होम सिग्नल पर सोमवार की दोपहर में ईएमयू ट्रेन का इंजन फेल होने से लगभग एक घंटे तक अप रेल ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन ठप रहा. रेल ट्रैक बाधित रहने से अप लाइन की विभिन्न ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रही. जानकारी के अनुसार 63219 अप पटना-बक्सर ईएमयू ट्रेन के इंजन में अचानक खराबी आने से ट्रेन अप होम सिग्नल पर खड़ी हो गयी जिससे अप ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया. इस दौरान अप 12124 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 22948 भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस समेत अन्य कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी हो गयी. मामले की सूचना मिलते हीं रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. बाद में संबंधित रेल कर्मियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद इंजन में आयी खराबी को दूर किया गया तब जाकर लगभग ढाई बजे रेल परिचालन सामान्य हो गया. इस दौरान यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










