बाइक की ठोकर से साइकिल सवार बच्चा जख्मी

Updated at : 26 May 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की ठोकर से साइकिल सवार बच्चा जख्मी

कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप सोमवार की शाम हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

आरा-पटना नेशनल हाइवे पर कोईलवर थाना क्षेत्र के मनभावन होटल के समीप सोमवार की शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी कौशल गोस्वामी का 10 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार है. इधर, जख्मी बच्चे के परिजन ने बताया कि सोमवार की शाम वह साइकिल से गांव से कोईलवर बाजार की तरफ जा रहा था. उसी दौरान मनभावन होटल के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन