गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपितों को 10 वर्षों की सजा

Updated:
विज्ञापन
गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपितों को 10 वर्षों की सजा

जगदीशपुर थानांतर्गत रामचंद्र के बथान गांव में हुई थी घटना

विज्ञापन

आरा.

गैर इरादतन हत्या के एक मामले में एडीजे -13आदित्य सुमन ने जगदीशपुर थानांतर्गत रामचंद्र के बथान गांव निवासी आरोपित कामेश्वर यादव व शैलेंद्र यादव को 10-10 वर्षों की कठोर कारावास एवं अर्थदंड की सजा सुनायी. अपर लोक अभियोजक नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बहस की थी. उन्होंने बताया कि बैरही गांव निवासी विजेंद्र सिंह की जगदीशपुर थानांतर्गत नयका टोला मोड़ के पास अंडा की दुकान की थी. 21 फरवरी, 2021 की शाम में उक्त दोनों आरोपित अंडा खाये और रुपये को लेकर विवाद हुआ. इसी दौरान दुकानदार को बांस से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना को लेकर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अभियोजन की ओर से कोर्ट में 12 गवाह की गवाही हुई थी. सजा के बिंदु पर सुनवायी के बाद एडीजे-13 सुमन ने दोषी पाते हुए आरोपित कामेश्वर यादव उर्फ कामेश्वर सिंह व शैलेंद्र यादव उर्फ शैलेंद्र सिंह को भादवि की धारा 304/34 में 10 वर्ष की कठोर कैद, 307/34 में सात वर्ष की कठोर कैद व 323/34 में एक वर्ष की कैद तथा कुल 35 – 35 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन