जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आज और कल

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 19 Sep 2025 8:01 PM

विज्ञापन

बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर लेंगे आवेदन फाॅर्म

विज्ञापन

आरा.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर के निदेशानुसार, अहर्ता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची में विशेषकर युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 20 सितंबर शनिवार एवं 21 सितंबर रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा.

स्पेशल कैंप के दौरान पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिकों से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्राप्त करेंगे. यह भी उल्लेखनीय है कि जिले के सभी कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में लगातार स्पेशल कैंप का आयोजन कर युवाओं से पंजीकरण हेतु आवेदन प्राप्त किया जा रहा है. अहर्ता प्राप्त योग्य नागरिक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट अथवा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. साथ ही, कोई भी निर्वाचक अपने विवरण में संशोधन अथवा निर्वाचक सूची से नाम विलोपन के लिए भी निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं. इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि निर्वाचक सूची में कोई भी योग्य मतदाता छूट न जाए, ताकि सभी पात्र मतदाता आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन