एनडीए के शासनकाल में विकास की गति रुक गयी है : सांसद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सहार प्रखंड के कई गांवों में ग्रामसभा का किया गया आयोजन
विज्ञापन
सहार.
भाकपा माले की दो मार्च की बदलो बिहार महा जुटान कार्यक्रम की सफलता एवं ग्रामीणों में जागरूकता लाने को लेकर आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने प्रखंड क्षेत्र के एकवारी, कोशियर, बहुआरा, चौरी, जनकपुरिया, धन्छुहां, बथानी टोला, छोटकी खंड़ाव, बरूही, मथुरापुर, मिश्रीचक में ग्राम सभा की. इस दौरान सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि बिहार में एनडीए के शासनकाल में विकास की गति रुक गयी है, जिसके कारण बिहार की जनता जीवन बसर के लिए दूसरे राज्य में जीवकोपार्जन के लिए पलायन कर रही है, लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा इस दिशा में कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है. यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ग्रामीणों की समस्या सुनने तक की समय नहीं है. वहीं भाजपा जाता पात की बात कर के शासन में आना चाहती है जिसे भाकपा माले होने नहीं देगी, कार्यक्रम के दौरान प्रखंड सचिव उपेंद्र भारती सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










