ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

जगदेव नगर रेलवे लाइन पर हुई घटना
विज्ञापन
आरा
. आरा-सासाराम रेलखंड पर नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी गणेशी सिंह का 32 वर्षीय पुत्र भीम सिंह है, जो पेशे से मजदूर था एवं आरा शहर के बस स्टैंड रोड स्थित टेंट हाउस में काम करता था. इधर मृतक के भाई अर्जुन सिंह ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार की सुबह सात बजे घर से आरा टेंट हाउस में काम करने के लिए निकला था. इसके बाद टेंट मालिक द्वारा उसे साइड पर भेज दिया, लेकिन वह साइड पर ना जाकर वह जगदेव नगर मुहल्ला अपने ससुराल चला गया. जब वह ससुराल से वापस लौट रहा था और जगदेव नगर के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. उसके बाद उसके साले द्वारा फोन कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. इसके पश्चात परिजन ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां उमा देवी,पत्नी प्रियंका देवी व तीन पुत्री श्रेष्ठी कुमारी, नैना कुमारी,करिश्मा कुमारी एवं एक पुत्र नारायण कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां उमा देवी,पत्नी प्रियंका देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










