करेंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 08 Sep 2025 6:23 PM

विज्ञापन

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा रामपुर सिवान पर रविवार की रात हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के नरगदा रामपुर सिवान पर रविवार की रात करेंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के त्रिभुआनी गांव निवासी 65 वर्षीय हरेराम पासवान है. वह किसान थे. इधर, मृतक के भाई सियाराम पासवान ने बताया कि रविवार की शाम खेत में खाद्य डालने गये थे, जहां करेंट की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

कुछ देर बाद उनकी पत्नी जब खाना लेकर खेत में गयीं, तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़े हैं. उसके बाद उन्होंने इसकी सूचना परिवार के सदस्य को दी एवं स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी सोनमती देवी, छह पुत्री रीता, सीता, आरती, पुष्पा, सुमंती, सुगंती व दो पुत्र शिवपुकार एवं देवपुकार है. घटना के बाद मृतक की पत्नी सोनमती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन