बेंगलुरु में मेट्रो निर्माण स्थल पर जगदीशपुर के युवक की मौत

Updated at : 02 Mar 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु में मेट्रो निर्माण स्थल पर जगदीशपुर के युवक की मौत

जगदीशपुर थाना के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 निवासी विक्की कुमार गोंड है

विज्ञापन

आरा/जगदीशपुर.

बेंगलुरु में मेट्रो निर्माण स्थल पर जगदीशपुर थाना के नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 निवासी विक्की कुमार गोंड की मौत हो गयी. वह नाइट ड्यूटी के दौरान कंस्ट्रक्शन कार्य में लगे थे. इसी दौरान उन पर ब्रैकेट गिरने की बात बतायी जा रही है, जिससे उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि विक्की कुमार गोंड मिलनसार थे और उनकी मौत से दुलौर गली में मातम पसरा हुआ है. वह लगभग 2 महीना पहले ही बेंगलुरु गये थे और 5 मार्च को वह घर आने वाले थे, लेकिन उनकी मौत की खबर सुनकर सभी लोग सदमे में हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन