बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Updated at : 26 Feb 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन

आरा.

आरा-छपरा फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के इंग्लिशपुर गांव के समीप बुधवार की शाम बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया. हादसे में एक की मौत हो गयी. इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. जबकि जख्मी युवक का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के हलखोरिया चक गांव निवासी सुरेंद्र राय का 19 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है. गोलू कुमार हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित प्राइवेट कंपनी में लेबर का काम करता था. जबकि जख्मी युवक उसी थाना क्षेत्र के व्यापुर गांव निवासी दिनेश लाल का 18 वर्षीय पुत्र व मृतक का ममेरा भाई निरहू कुमार है. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. उधर घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उक्त ट्रक को जब्त कर ली है. इधर मृतक के पिता सुरेंद्र राय ने बताया कि उसकी बहन जानकी कुमारी की अगले माह तीन मार्च को बारात आने वाली है, जिसको लेकर 16 फरवरी को वह सिकंदराबाद से गांव वापस लौटा था. बुधवार की सुबह वह अपने ममेरे भाई निरहू कुमार के साथ बाइक से बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव अपने रिश्तेदार के घर अपनी बहन की शादी का कार्ड देने गया था. शादी का कार्ड देकर जब दोनों वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान इंग्लिशपुर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर कोईलवर थाना गश्ती पुलिस फौरन वहां पहुंची और गंभीर हालत में गोलू कुमार को इलाज के लिए आरा अस्पताल ले आयी, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, जख्मी उसके मृतक के ममेरा भाई निरहू कुमार को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया. इसके बाद कोईलवर थाना पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व दो भाई में चौथे स्थान पर था. उसके परिवार में मां मीना कुमारी व तीन बहन लाली देवी, जानकी कुमारी,अंशु कुमारी एवं एक भाई दीपक कुमार है, जहां एक तरफ मृतक के घर में उसकी बहन की शादी की खुशियां मना रहे थे और उसकी बारात आने के इंतेजार कर रहे थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. घर के दरवाजे पर उसकी बहन की बारात आने से पहले उसकी मौत की ही खबर आ गयी. देखते ही देखते घर में शादी की खुशी का माहौल मातम में तब्दील हो गया और घर में रोने–धोने की चीत्कार गूंजने लगा. घर से बहन की डोली उठने से पहले ही भाई की अर्थी उठ गयी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां मीना कुमारी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन