बहन की शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

Updated at : 29 Jan 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
बहन की शादी का कार्ड बांट कर घर लौट रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

सिकरहटा थाना क्षेत्र के नोनाडीह गांव के समीप बुधवार की दोपहर हुई घटना

विज्ञापन

तरारी.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिकरहटा थाना क्षेत्र के नोनाडीह गांव के समीप बुधवार की दोपहर अपनी बहन की शादी का निमंत्रण देकर लौट रहे बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक की पहचान धनगाई थाना क्षेत्र के कुनई गांव के निवासी स्वर्गीय वीर बहादुर चौधरी के पुत्र ओमप्रकाश कुमार के रूप में हुई. 22 वर्षीय युवक की बाइक टर्निंग प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. पेड़ से टकराने के बाद युवक का सिर बुरी तरह जख्मी हो गया था. इसके बाद छटपटा कर युवक मौके पर ही दम तोड़ दिया. खेत में लगे गेहूं का पटवन कर रहे पूर्व जिला परिषद सदस्य उपेंद्र यादव समेत कई किसान घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान 112 नंबर की पुलिस की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गयी. युवक का आधार कार्ड और शादी के कार्ड से पहचान हुई. पुलिस घटना की पूरी जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम करने के लिए आरा भेज दी. पूर्व जिला पार्षद ने मृतक के परिजनों को सरकार से मुआवजा देने की मांग की है. घटना के संबंध में परिजनों द्वारा बताया गया कि ओमप्रकाश की बहन की शादी 22 फरवरी को तय हुई है. चरपोखरी थाना क्षेत्र के बगही गांव में अपनी बड़ी बहन के घर शादी का कार्ड देकर दूसरे रिश्तेदारों के घर शादी का कार्ड देने जा रहा था. युवक बाइक के हैंडल में हेलमेट लटका कर जा रहा था कि नोनाडीह बागर पथ पर नोनाडीह गांव के उत्तर टर्निंग प्वाइंट पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. बताया गया कि युवक के माता-पिता दोनों पहले ही मर चुके हैं. यह तीन भाइयों में मंझला था. ओमप्रकाश की भी शादी मई माह में होने वाली थी. लड़की वाले द्वारा दी गयी बाइक से वह शादी का कार्ड बांट रहा था. दुर्घटना की जानकारी होने पर दोनों बहन और भाई घटनास्थल पर पहुंचे. अपने भाई के शव को देखकर सभी दहाड़ मार कर रोने लगे. उनकी चीत्कार से वहां का माहौल गमगीन हो गया. सिकरहटा थाना के अपर थानाध्यक्ष सनोज कुमार और ग्रामीणों द्वारा परिजनों को सांत्वना दी गई. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन