राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को, सफलता के लिए की गयी बैठक

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत आठ को, सफलता के लिए की गयी बैठक

बैंकों के पदाधिकारियों के साथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण भसीन ने की बैठक

विज्ञापन

आरा.

आठ मार्च को लगनेवाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए गुरुवार को कार्यपालक विभाग एवं सभी बैंकों के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की गयी. अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भारत भूषण भसीन ने की. राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गौतम कुमार ने बताया कि सभी विभागों से बैठक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक-से-अधिक वादों के निष्पादन के लिए किया गया. इसमें अधिक-से-अधिक सुलहनीय वादों का निष्पादन हो सके. इसका लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए सभी न्यायालयों से नोटिस संबंधित थाना को निर्गत किया जा चुका है. सचिव गौतम कुमार ने बताया कि जिन सुलहनीय वादों में पक्षकारगण को नोटिस या सूचना प्राप्त नहीं हो और वह सुलह करना चाहते हैं, वैसी स्थिति में पक्षकारगण कार्यालय से सीधे संपर्क स्थापित कर सकते हैं. बैठक में कार्यपालक विभाग से, खनन विभाग, मापतौल, विद्युत, दूरसंचार एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ अन्य सभी बैंकों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन