पुलिस का जुआ के अड्डे पर छापा, 11 जुआरी गिरफ्तार
Updated at : 21 Feb 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन
आरा.
शहर के टाउन थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर जुआ के अड्डा पर धावा बोला. इस दौरान जुआ खेलते 11 लोगों को दबोच लिया. उनके पास से 10345 रुपये नकद, आठ मोबाइल, एक बॉन्टन, दो डैशबोर्ड, तीन कैलकुलेटर एवं एक स्टेपलर बरामद हुआ. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि टाउन थाना क्षेत्र में गुप्त स्थान पर जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद टाउन थाना को छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. टाउन थाना की पुलिस ने शहर के रौजा मोहल्ला, जेल रोड मिश्र टोला एवं तरी मुहल्ला में जुआ के अड्डों पर छापेमारी कर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई से जुआ एवं सट्टा खेलने वालों में हड़कंप व्याप्त है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




