12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 21 Sep 2025 6:55 PM

विज्ञापन

वाहन से कुल 3528 पीस में 2160 लीटर शराब जब्त जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये आंका गयाहरियाणा से राजस्थान नंबर ट्रक से पूर्णिया ले जायी जा रही थी शराब

विज्ञापन

आरा.

आगामी विधानसभा चुनाव एवं दशहरा पर्व को देखते हुए मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली एक 12 चक्का ट्रक से भरी मात्रा में विदेशी शराब हरियाणा से लायी जा रही है. निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गयी.

टीम को रविवार की अहले सुबह बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास एक महत्वपूर्ण सफलता मिली. वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक ट्रक को रोका गया. ट्रक की जांच करने पर ट्रक के डाले में रखे सड़े-गले प्याज के नीचे छिपा कर रखी भरी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. उक्त ट्रक पर राजस्थान का निबंधन संख्या अंकित पाया गया. टीम ने मौके से ट्रक के चालक राजस्थान के बाडमेर जिले के थाना ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत बाडमेर निवासी चूतरा राम का पुत्र देवा राम एवं उसी गांव निवासी गुमना राम का पुत्र जसराज है. गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध आगे कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया. उक्त वाहन से कुल 3528 पीस में 2160 लीटर शराब जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 25 लाख रुपये आंका गया. जब्त शराब को हरियाणा से पूर्णिया ले जाया जा रहा था. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन