बेलगाम ट्रक के धक्के से ग्रामीण चिकित्सक की गयी जान, ग्रामीणों ने की सड़क जाम

बिहटा एसएच 102 पर सिकरहटा खुर्द गांव के समीप हुई घटना
आरा/तरारी . सिकरहटा खुर्द गांव के समीप बिहटा एसएच 102 पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने एक ग्रामीण चिकित्सक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरहटा खुर्द गांव निवासी स्व निठाली राम के पुत्र 65 वर्षीय पुत्र देवमुन राम के तौर पर हुई है. जानकारी के अनुसार देवमुन राम रोज की तरह सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, तभी गुडू कुरेशी के घर के समीप बिहटा की ओर से तेज रफ्तार से आ रहा बेलगाम बालू लदे ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में सड़क के काफी किनारे टहलने जा रहे देवमुन राम को रौंदते हुए निकल गया. घटना सुबह साढ़े पांच बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण व परिजन घटना स्थल पर पहुंच स्थिति को देख सड़क पर आ गये व सड़क जाम कर दिये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना की सूचना पर गांव में चीत्कार मच गयी. पत्नी कौशल्या देवी व बेटी मधु कुमारी के रोने से पूरा गांव गमगीन हो गया और अगल-बगल की महिलाएं भी रोते हुए कहने लगीं, अब हमनी के बेमारी में इलाज के करी हो दादा. मृतक अपने पीछे पत्नी कौशल्या देवी दो पुत्र व तीन पुत्री छोड़ गये हैं, जिसमें पुत्र वेद प्रकाश व पुत्री मधु कुमारी की शादी करनी है. परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व जीला पार्षद सदस्य सह राजद युवा जिलाध्य्क्ष शैलेंद्र कुमार ने परिजनों से मिल उन्हें सांत्वना दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




