लू-लगने से अज्ञात युवक की सदर अस्पताल में मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 10:46 PM
इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसने तोड़ा दम
आरा. टाउन थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल परिसर इमरजेंसी वार्ड में एक अज्ञात युवक की मौत हो गयी. इलाज के दौरान रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. इसके बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह गजराजगंज गांव के समीप अज्ञात युवक बेहोसी की हालत पड़ा था. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गजराजगंज थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने उसे डायल 112 के वाहन इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करायी, जहां इलाज के दौरान रविवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया. इधर पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत अत्यधिक गर्मी रहने के कारण लू-लगने से होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










