पटवन करने खेत में गयी किशोरी से दुष्कर्म, शिकायत करने पर मां से नोकझोंक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एफएसएल की टीम ने भी मामले की जांच कर पीड़िता के कपड़े को किया बरामद
विज्ञापन
आरा.
जिले के जगदीशपुर थाना के एक गांव में खेत की पटवन करने गयी एक किशोरी से मनचलों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. दुष्कर्म के बाद शिकायत करने पर मनचलों द्वारा किशोरी की मां से नोंकझोंक भी की गयी. यह घटना रविवार की दोपहर की बतायी जा रही. सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. किशोरी की मेडिकल जांच कराने के साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही. एफएसएल की टीम भी पहुंची और अपने स्तर से मामले की तफ्तीश की. टीम द्वारा साक्ष्य एकत्रित की गयी और किशोरी के कपड़े भी जब्त किये गये हैं. हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. दुष्कर्म करने का आरोप बगल के गांव के दो लड़कों पर लगाया जा रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय किशोरी रविवार की दोपहर बगल के गांव के खेत में पटवन करने गयी थी. वहां उसे अकेला पाकर दो मनचलों द्वारा उसके साथ जबरदस्ती की गयी. घर लौटकर किशोरी द्वारा अपने परिजनों से इसकी शिकायत की गयी, तो सोमवार को उसकी मां शिकायत लेकर आरोपितों के घर पहुंची. वहां दोनों युवक उनसे भिड गये और नोंक-झोंक करने लगे. उसके बाद किशोरी अपनी मां जगदीशपुर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई गयी. पुलिस द्वारा मामले में गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी गई और पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच करने के लिए आरा भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










