फिर से बहाल हुआ जमालपुर हाइ स्कूल का कोड

Updated:
विज्ञापन
फिर से बहाल हुआ जमालपुर हाइ स्कूल का कोड

सितंबर, 2023 में विद्यालय का कोड निलंबित कर दिया गया था

विज्ञापन

कोईलवर.

प्रखंड के अंबिका शरण सिंह उच्च विद्यालय जमालपुर के विगत 18 महीने से निलंबित कोड फिर से बहाल होने से इलाके के छात्र-छात्राओं में खुशी व्याप्त है. बिहार मंत्री मंडल कैबिनेट की बैठक के बाद स्कूल कोड को फिर से बहाल कर दिया गया है. इस बाबत स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी व संसाधन की कमी की वजह से सितंबर, 2023 में विद्यालय का कोड निलंबित कर दिया गया था.

निलंबन अवधि में स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रखंड के राजापुर उच्च विद्यालय से टैग कर दिया था. इधर मंत्रीमंडल के कैबिनेट की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में विद्यालय का कोड फिर से बहाल कर दिया गया है. इसे लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों के साथ विद्यालय और इलाके के छात्र-छात्राओं ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए इसे इलाके के लिए वरदान बताया. छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में कहा कि विद्यालय कोड पुनः बहाल हो जाने से विद्यालय के पोषक क्षेत्र के इलाको के बच्चों को अब दूर के स्कूल का सहारा नही लेना पड़ेगा. खासकर छात्राओं को हो रही परेशानी से निजात मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन