आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन तक होगा चौड़ीकरण कार्य

Updated:
विज्ञापन
आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर फोरलेन तक होगा चौड़ीकरण कार्य

4.8 किलोमीटर सडक चौडीकरण से आमजनों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन होगा उपलब्ध

विज्ञापन

आरा.

सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा अन्तर्गत आरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर 4-लेन (एनएच-922) भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बडहरा (कुल लंबाई-4.8 किमी) पथ का चौडीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु कुल राशि 3719.97 लाख (सैतीस करोड उन्नीस लाख संतानवें हजार) मात्र रूपये के अनुमानित व्यय पर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने हेतु स्वीकृति दी गई है. योजना में शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा अन्तर्गत अआरण्य देवी मंदिर से आरा-बक्सर 4-लेन (एन एच-922) भाया आरा सिन्हा एवं आरा-बरहारा (कुल लंबाई-4.8 किमी) पथ का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य प्रस्तावित है.योजना के पूरा हो जाने से आमजनों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन उपलब्ध होगा. यह जानकारी पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन