योगानंद जी महाराज ने कहा - गुरु ही दिखाते हैं जीवन की सही राह

Updated:
विज्ञापन
संगमेश्वर मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

संगमेश्वर मंदिर में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु.

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संगमेश्वर नाथ परमधाम बिंदगावा में विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन हुआ। योगानंद जी महाराज ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन

कोईलवर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगमेश्वर नाथ परमधाम, बिंदगावा में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. इस अवसर पर संत एवं मंदिर के संरक्षक योगानंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है. गुरु ही मनुष्य को अज्ञान रूपी अंधकार से निकालकर सत्य, ज्ञान और आत्मबोध के प्रकाश की ओर ले जाते हैं.

संगमेश्वर नाथ में हुआ विशाल भंडारा

उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति का जीवन सफल एवं सार्थक बनता है.पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा.

मंदिर में जुटी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और गुरु का पूजन कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भूमिका रही.


विज्ञापन
Deepak Kumar Gupt

लेखक के बारे में

By Deepak Kumar Gupt

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन