आरा के जीवनियां में कटाव निरोधी काम को समय पर पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

कटाव निरोधी काम का निरीक्षण करते अधिकारी.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अपर समाहर्ता ने जवानिया में चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मानसून से पहले गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

अपर समाहर्ता ,आपदा द्वारा जवानिया में चल रहे कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया गया. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, बक्सर भी उपस्थित थे. निरीक्षण के दौरान कटाव निरोधक कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, संरचनात्मक मजबूती तथा गंगा नदी के जल स्तर एवं तट सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं का गहन अवलोकन किया गया.

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा-गुणवत्ता का रखें ध्यान

साथ ही संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को कार्यों की नियमित निगरानी बनाए रखने तथा मानसून के दौरान किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कटाव निरोधक कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मानसून अवधि के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन