ऑटो और बाइक की सीधी भिड़ंत में दंपती समेत सात जख़्मी

Author Md. Wasim|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन
जख्मी का इलाज करते फोटो | Prabhat Khabar Network

अस्पताल में जख्मी का इलाज करते डॉक्टर.

आरा-सलेमपुर मार्ग पर ऑटो और बाइक की सीधी भिड़ंत में दंपति समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

आरा-सलेमपुर मार्ग पर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के बाघी पाकड़ मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर ऑटो व बाइक की सीधी भिड़ंत हो गयी. हादसे में ऑटो पर सवार दंपति समेत सात लोग जख्मी हो गये. जख्मी दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि बाइक सवार सहित अन्य छह लोगो का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

ऑटो से सलेकपुर बाजार जा रहे थे सभी

जानकारी के अनुसार जख्मियों में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी 20 वर्षीय मुन्ना पासवान, उसकी 18 वर्षीया पत्नी संध्या कुमार एवं अन्य लोग शामिल है. इधर, जख्मी मुन्ना पासवान के ससुर भोला पासवान ने बताया कि वह अपनी पत्नी संध्या कुमारी के साथ दवा लेने के लिए सलेमपुर बाजार गयी थे. दवा लाने के बाद ऑटो द्वारा वापस गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में ऑटो पर करीब आठ लोग सवार थे.

विपरित दिशा से आ रही बाइक ने ऑटो में मारी टक्कर

इस दौरान बाघी पाकड़ गांव मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से सीधी भिड़ंत हो गई. जिसमें बाइक सवार समेत सात लोग जख्मी हो गए. तब जख्मी मुन्ना पासवान एवं उसकी पत्नी संध्या कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि बाइक सवार एवं ऑटो पर सवार छह अन्य लोगों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन