करेंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Updated at : 08 Feb 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
करेंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव में शनिवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

आरा.

जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव में शनिवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत बच्ची नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर का निवासी पप्पू दुबे की आठ वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी है एवं वह आंगनबाड़ी में पढ़ती थी. इधर मृत बच्ची के पिता पप्पू दुबे ने बताया कि घर के बाहर कुछ दूर पर बिजली का खंभा है और उस खंभे से बिजली का नंगा तार लटक रहा था. उनकी बेटी गांव के बच्चों के साथ वहां पर खेल रही थी. खेलने के दौरान उसका हाथ उस बिजली के नंगे लटक रहे तार में स्पर्श कर गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कुछ देर बीत जाने के बाद जब वह उन्हें नहीं दिखायी दी तो वे लोग वहां गये और देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत बच्चे अपने दो भाई व दो बहन में तीसरे स्थान पर थी. उसके परिवार में मां अनीता देवी व दो भाई सूरज दुबे,अभिषेक दुबे एवं एक बहन खुशबू कुमारी है. घटना के मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृत बच्ची की मां अनिता देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन