पूर्व में हुए झगड़े के विवाद में युवक की पिटाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुए झगड़े के विवाद को लेकर एक पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लेकर आयी, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी सत्य नारायण सिंह का 34 वर्षीय पुत्र राहुल सिंह है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि 19 फरवरी की शाम भकुरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा था. उसी विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा एक पक्ष के एक युवक की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया. एक पक्ष के भकुरा गांव निवासी सतीश सिंह के बयान पर सोनू कुमार एवं रोहित कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जबकि दूसरे पक्ष के सोनू कुमार के बयान पर नगेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह, मनीष सिंह एवं सतीश सिंह सहित 13 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी, जिसके बाद पुलिस एक पक्ष के भकुरा गांव निवासी नगेंद्र सिंह उर्फ राजू सिंह, मनीष सिंह, सतीश सिंह एवं दूसरे पक्ष के सोनू कुमार एवं रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










