घर से निकली बुजुर्ग महिला का शव दूसरे दिन हुआ बरामद

Updated at : 20 Feb 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
घर से निकली बुजुर्ग महिला का शव दूसरे दिन हुआ बरामद

चरपोखरी थाना क्षेत्र के गढ़नी गांव स्थित शिव मंदिर नदी घाट के किनारे से मंगलवार की रात बरामद हुआ शव

विज्ञापन

आरा.

घर से निकली बुजुर्ग महिला का शव दूसरे बरामद हुआ है. उनका शव चरपोखरी थाना क्षेत्र के गांव स्थित शिव मंदिर के समीप नदी किनारे से मंगलवार की रात बरामद किया गया. शव के मिलने से लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा, जिसके बाद सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और बुजुर्ग महिला के शव का अज्ञात के रूप में पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. जानकारी के अनुसार मृतका गड़हनी थाना क्षेत्र के इसरपुरा गांव निवासी स्व.बैजनाथ सिंह के 60 वर्षीया पत्नी भगवती देवी है. इधर मृतका के नाती नीतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे वह घर से निकली थी. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की थी. लेकिन कहीं कुछ भी उनका पता नहीं चल पाया था. इसके बाद परिजन लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे. इसी बीच गुरुवार की सुबह उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल उनके फोटो को देख इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद परिजन चरपोखरी थाना पहुंचे और थानाध्यक्ष के मोबाइल में उनकी फोटो को देख उनकी पहचान की. उसके बाद परिजन गुरुवार की सुबह आरा सदर अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम गृह के पास पहुंचे और शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गये. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत हार्ट अटैक आने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतका को तीन पुत्री बिंदा देवी,सिंधु देवी इंदु देवी एवं एक पुत्र रघुनाथ सिंह है. मृतका के घर में कोहराम मच गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन