ट्रेन से गिरकर मृत युवक के शव की दूसरे दिन हुई पहचान

Edited by DEVENDRA DUBEY
Updated:
विज्ञापन

कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी निवासी रूप में हुई शिनाख्त बिहिया स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित डाउन लाइन पर मंगलवार की रात घटी थी घटना

विज्ञापन

आरा.

ट्रेन से गिरकर मृत युवक के शव की दूसरे दिन पहचान हुई. उसकी पहचान कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी निवासी विरद चौहान के 34 वर्षीय पुत्र अखिलेश चौहान के रूप में हुई है. वह वेल्डिंग मिस्त्री था, जो सिकंदराबाद स्थित कंपनी में काम करता था. बताया जाता है कि बिहिया स्टेशन के पश्चिम साइड स्थित डाउन लाइन पर मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी थी. जिसके बाद रेल पुलिस द्वारा अज्ञात के रूप में बुधवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया था.

इधर, मृतक के छोटे भाई सतीश कुमार ने बताया कि वह 18 जुलाई को वह सिकंदराबाद कंपनी में काम करने के लिए गये थे. 20 जुलाई को उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी, जिसके बाद 21 जुलाई को वह ट्रेन पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था, लेकिन 22 जुलाई को वह आरा स्टेशन पर नहीं उतरा. जिसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करना शुरू की. इस दौरान गुरुवार को जब परिजन आरा रेल थाना पहुंचे, तो उनके द्वारा बताया गया कि एक अज्ञात युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. उनके द्वारा मोबाइल में उसकी फोटो दिखाई गयी. फोटो देख परिजनों ने शव की पहचान की. इसके पश्चात परिजन सदर सदर अस्पताल परिसर के पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गये. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व तीन बहन में बड़ा था.उसके परिवार में मां लालो देवी, पत्नी गुड़िया देवी व दो पुत्री खुशी,निशु एवं में पुत्र राजा है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.उसकी मां लालो देवी,पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन