ePaper

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक का शव पंखे की कुंडी से लटका मिला

Updated at : 18 Nov 2024 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar news

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले की गली नंबर एक में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले के गली नंबर एक में सोमवार की सुबह दक्षिण ग्रामीण बैंक के सहायक प्रबंधक का पंखे की कुंडी से लटका शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. इसके बाद मृतक की पत्नी व मकान मालिक द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष विपिन पुलिस बल के साथ फॉरेन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार मृतक पश्चिम बंगाल के चौबीस परगना जिला के पानशीला थाना क्षेत्र के विवेकानंद पार्क पानीहरी (एम) निवासी शंकर साहा के 36 वर्षीय पुत्र सुजय साहा है. वह वर्तमान में चरपोखरी प्रखंड के चरपोखरी बाजार स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक की शाखा में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे. वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मुहल्ले के गली नंबर एक में करीब चार वर्षों से अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराये के मकान में रहते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की सुबह करीब सात बजे उठे, उसके बाद दूसरे कमरे में अपनी पत्नी व बेटे को ले जाकर बाहर से उनका दरवाजा बंद कर दिया. इसके बाद वह अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे की कुंडी से लटक कर खुदकुशी कर ली. कुछ देर बीत जाने के बाद पत्नी ने फोन कर इसकी सूचना अपने मकान मालिक को दी. सूचना पाकर मकान मालिक ऊपर आयी और खिड़की से झांक कर देखा तो वह पंखे की कुंडी से लटके हुए थे, जिसके बाद उन्होंने उनकी पत्नी का दरवाजा खोला. इसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा. उसके बाद उनके शव को नीचे उतारा गया. हालांकि सहायक प्रबंधक ने खुदकुशी क्यों की. इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि सहायक प्रबंधक ने आठ वर्ष पूर्व दक्षिण ग्रामीण बैंक में नौकरी ज्वाइन की थी. इसके बाद वर्ष 2021 में वह जिले के गड़हनी प्रखंड के दुलारपुर बाजार स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे और तीन माह पूर्व उनका चरपोखरी प्रखंड के चरपोखरी बाजार स्थित दक्षिण ग्रामीण बैंक में सहायक प्रबंधक के रूप में उनका ट्रांसफर हुआ था. सहायक प्रबंधक अपने चार बहन व एक भाई में छोटे थे एवं अपने मां-बाप के इकलौते चिराग थे. उनके परिवार में मां, पत्नी रेखा देवी एवं एक पुत्र है. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां, पत्नी रेखा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन