महाशिवरात्रि आज, सभी तैयारियां पूरी

Updated at : 25 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
महाशिवरात्रि आज, सभी तैयारियां पूरी

भक्तों में उत्साह का माहौल, जिले के सभी शिवालयों में हुई विशेष सजावट

विज्ञापन

आरा.

देवाधिदेव भगवान शंकर के महापर्व महाशिवरात्रि का पर्व मनाये जाने को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. पूरे दिन श्रद्धालु मंदिरों की सफाई में जुटे रहे. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. वहीं, महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है. महाशिवरात्रि पर जिले के शिव मंदिरों में सजावट का काम पूरा हो गया. भगवान शिव की पूजा को लेकर महत्वपूर्ण तिथियों में महाशिवरात्रि है. शुक्रवार को इसे लेकर भक्तों द्वारा हर हर महादेव के जयघोष से पूरा जिला गूंज उठेगा. मन को मोह रहे हैं मंदिरों के आकर्षक सजावट : महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मंदिरों की सजावट ऐसी है कि सभी का मन मोह रहा है. हर कोई एक बार मंदिर की सजावट को देखकर उस तरफ आकर्षित होने से अपने को रोक नहीं पा रहा है. फूल मालाओं व तरह-तरह के प्रकाश की व्यवस्था मंदिरों में की गयी है .पूजा सामग्रियों की सजायी गयी हैं दुकानें : महाशिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों के आसपास पूजा सामग्रियों की दुकानें सजायी गयी हैं. सुबह से ही श्रद्धालु खरीदारी को लेकर इन दुकानों पर पहुंच रहे हैं. इस कारण बाजार में भीड़ भाड़ की स्थिति बनी हुई है.दुकानों पर भांग, धतूरा सकरकंद,फल आदि की बिक्री की जा रही है. इसका भोग लगाया जायेगा. महाशिवरात्रि का पर्व होने को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा. जिले से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं ब्रह्मपुर धाम: महाशिवरात्रि को लेकर जिले से काफी संख्या में शिवभक्त बक्सर जिले के ब्रह्मपुरधाम में बाबा बरमेश्वरनाथ पर जलाभिषेक करने व पूजा पर अर्चना को लेकर पहुंचते हैं. गुरुवार की रात्रि से ही ट्रेन व अन्य वाहनों से श्रद्धालु ब्रह्मपुर के लिए जाना शुरू करेंगे. इस कारण ट्रेन सहित अन्य सवारी वाहनों में भी भीड़-भाड़ की स्थिति बनी रहेगी. पवित्र नदियों में स्नान कर करेंगे पूजा : शिवरात्रि के दिन प्रात:काल पवित्र नदी व जलाशय में स्नान कर शिवालय में पहुंच जल व दुग्ध से जलाभिषेक करेंगे. वहीं, श्वेत चंदन से मस्तक में त्रिपुंड लगायेंगे. श्वेत अथवा नीले पुष्प चढ़ायेंगे. भांग, धतूरे का फल व फूल, विल्व फल, शमी पत्र मूर्ति पर चढ़ायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन