गठबंधन रहे या टूट जाये, सम्मानजनक सीटों पर कोई समझौता नहीं : अल्लावरु
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में जगजीवन राम व शिवपूजन राय की मूर्ति का अनावरण
विज्ञापन
आरा.
महान संत सहजानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक शिव पूजन राय एवं देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की मूर्ति का अनावरण किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम ने की. कार्यक्रम का संचालन प्रो डॉ शशि भूषण पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्यप्रकाश राय ने किया. प्रतिमा अनावरण संयुक्त रूप से श्रीकृष्णा अल्लावरु प्रभारी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी, डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं अल्का लांबा, अध्यक्ष अखिल भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर सभी आगत अतिथियों ने अपनी श्रद्धांजलि दी. बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने अपने संबोधन में कहा कि परिणाम चाहे कुछ भी हो गठबंधन रहे या टूट जाए, सम्मानजनक सीटों पर कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने आह्वान किया कि हर एक कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचे, मैं आनेवाले समय में स्वयं बूथ-बूथ पर पहुंचकर आपसे रूबरू होउंगा. इस बार किसी के साथ उसकी हकमारी नहीं होने दी जायेगी. डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह अध्यक्ष बिहार प्रदेश ने कहा कि दो महान विभूतियों की प्रतिमा अनावरण एक साथ होना गौरव का क्षण है. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लंबा ने कांग्रेस के गौरव पर प्रकाश डाला और कहा कि भाजपा की तरह अंबानी और अदानी के बारे में दिन रात सोचना कांग्रेस की फितरत में नहीं है. भोजपुर जिलाध्यक्ष अशोक राम ने भोजपुर की धरती पर पहली बार पधार रहे नवनियुक्त बिहार प्रभारी श्रीकृष्ण अल्लावारु का धन्यवाद ज्ञापित किया. साथ ही साथ प्रदेश अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व की भूरी भूरी प्रसंशा की. कार्यक्रम संयोजक प्रो. डॉ शशि भूषण पांडेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के अंत में शाहाबाद के चारों जिला क्रमशः भोजपुर, बक्सर, सासाराम और कैमूर के जिला कमेटी के नेताओं से प्रदेश प्रभारी ने रिव्यू भी किया गया. आगत अतिथियों को डॉ अमित कुमार द्विवेदी, जिला प्रवक्ता नेतृत्व में स्वागत किया गया. इस मौके पर श्रीधर तिवारी, डॉ अजय कुमार सिंह पूर्व विधान पार्षद, मदन मोहन झा, ज्योति देवी, ब्रजेश पांडेय, अजय कुमार विधायक, कैमूर जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय, रोहतास जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, मनोज राम सांसद, सत्यप्रकाश राय आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










