जिले में बालू का अवैध खनन रोकने के लिए कमालूचक में स्थापित होगी पुलिस चौकी

Updated at : 20 Feb 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में बालू का अवैध खनन रोकने के लिए कमालूचक में स्थापित होगी पुलिस चौकी

माफियाओं पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ने बैठक कर अधिकारियों को दिया निर्देश

विज्ञापन

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स एवं जिला खनिज फाउंडेशन की समीक्षा बैठक आयोजित में बालू के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित पदाधिकारी अपने स्तर से नियमित रूप से अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करें. उन्होंने कमालुचक, महुई और मकदुमपुर समेरा को अवैध खनन की दृष्टि से अति संवेदनशील क्षेत्र बताते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में अवैध खनन रोकने के लिए पूर्व में 24×7 पुलिस पीकेट स्थापित किया गया था. इसी क्रम में कमालुचक में पुनः पुलिस फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि गत बैठक में स्वीकृत 28 स्थलों पर 51 सीसीटीवी कैमरों की स्थापना शीघ्र सुनिश्चित की जायेगी तथा इसके लिए अविलंब निविदा जारी की जायेगी.

निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें और नियमित छापेमारी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करें.

जिले में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश :

स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के जीर्णोद्धार की पूर्व में स्वीकृत योजनाओं को कार्यपालक अभियंता, कार्य प्रमंडल-1, आरा के सहयोग से शीघ्र पूरा करें. जिला खनिज निधि से विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति दी गयी. इसमें बाजार समिति एवं अनाइठ स्थित महादलित टोला में सड़क एवं नाला निर्माण, उदवंतनगर प्रखंड में तीन सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्धार, अनुसूचित जाति के पांच छात्रावासों में कंप्यूटर आपूर्ति, जिले के 53 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय निर्माण तथा अन्य विकास कार्य शामिल हैं. वहीं, सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि चल रहे निर्माण कार्यों में उपयोग किये गये लघु खनिजों की रॉयल्टी एवं मालिकाना शुल्क की कटौती कर उसे खनन शीर्ष में जमा कराना सुनिश्चित करें. अनुमंडल पदाधिकारियों को स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं का चयन कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि उन्हें जिला खनिज निधि से वित्तीय सहायता प्रदान की जा सके. बैठक में पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला लेखा पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आइसीडीएस, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर आरा सहित सभी कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन