बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे पर लग रहे जलजमाव को लेकर अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Updated at : 17 Apr 2025 7:58 PM (IST)
विज्ञापन

जलजमाव की समस्या से निजात पाने को लेकर चर्चा हुई
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे 102 पर बिहिया नगर के उतरी व दक्षिणी छोरों पर लग रहे नाली के पानी के जलजमाव को लेकर भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर जगदीशपुर एसडीएम संजीत कुमार ने बैठक की. बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों से जलजमाव की समस्या से निजात पाने को लेकर चर्चा हुई. तत्पश्चात अधिकारियों ने जलजमाव वाले क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्टेट हाइवे पर लग रहे जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर जिलाधिकारी द्वारा नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गयी है तथा शीघ्र हीं कार्य को पूरा किया जाएगा ताकि जलजमाव से राहत मिल सके. मालूम हो कि विगत कुछ वर्षों से बिहिया नगर के दोनों छोर पर नाली के पानी से हो रहे जलजमाव के कारण कई एक्सीडेंट हो चुके हैं जिसमें आधा दर्जन से भी अधिक लोग या तो अपनी जान गंवा चुके हैं या जख्मी हो चुके हैं. आलम यह है कि जलजमाव वाली सड़क पर पैदल चलना भी दुभर हो गया है. जिलाधिकारी की पहल के बाद लोगों में जलजमाव से राहत मिलने की उम्मीद बन गयी है. निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सहायक व कनीय अभियंता, नगर पंचायत बिहिया के कार्यपालक पदाधिकारी शाहिद रजा खान, जगदीशपुर व बिहिया बीडीओ व सीओ मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




