देवी ज्वालामालिनी व देवी सिद्धयानी मां का हुआ भव्य शृंगार
Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 23 Sep 2025 6:42 PM
विज्ञापन
10 दिवसीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में चंद्रप्रभु मंदिर में किया गया कार्यक्रम
विज्ञापन
आरा.
भगवान महावीर मार्ग स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में 10 दिवसीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में चंद्रप्रभु मंदिर में विराजमान देवी ज्वालामालिनी मां का एवं भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में विराजमान देवी सिद्धयानी मां का शृंगार, गोद भराई का भव्य आयोजन हुआ. चंद्रप्रभु मंदिर में द्वितीय तिथि की शृंगारकर्ता भारती-रजत कुमार जैन एवं जल मंदिर में शृंगारकर्ता मधु-अरुण कुमार जैन सपरिवार थे. देवी मां की गोद भराई के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल थे. संध्या समय में मंगल आरती, भजन, कलाकारों के द्वारा भक्ति संगीत, डांडिया, नृत्य की प्रस्तुति हुई. कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. जल मंदिर प्रांगण में सृष्टि जैन, वीरा जैन, अभिना जैन, दर्शिका जैन की भाव भक्ति नृत्य की प्रस्तुति हुई. नेहा जैन, पूजा जैन, दीप्ति जैन, रोली जैन, अंजू जैन, निधि जैन, पायल जैन, कोमल जैन, श्रृति जैन एवं अन्य के द्वारा डांडिया एवं गरबा किया गया. आयोजन को सफल बनाने में मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन, जल मंदिर संयोजक मनोज कुमार जैन, आशीष जैन, अलका जैन के साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










