आरा में सावन की पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

शिवालय में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
Sawan First Somvari Arrah : सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया है, जानें मंदिरों में पूजा की विशेष व्यवस्था.
Sawan First Somwari Arrah : सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव के भक्तों ने उनकी प्रतिमा पर जलाभिषेक कर रहे हैं. इसे लेकर सुबह से ही भगवान शिव के भक्तों में उत्साह का माहौल है.अहले सुबह से ही शिव भक्तों ने घरों की साफ-सफाई की व स्नान किया. वही लोगों ने भगवान शिव को समर्पित करने वाले पूजा सामग्रियों को एकत्रित किया तथा पूजा के दौरान इन सामग्रियों को भगवान शिव को समर्पित किया. इस अवसर पर शिव भक्तों की श्रद्धा देखते ही बन रही थी. वैदिक मंत्रोच्चार व घंट घंटे की ध्वनि से पूरा माहौल शिवमय हो गया था.वही ओम नमः शिवाय मंत्र की ध्वनि से पूरा वातावरण गुंजायमान हो रहा था.
कई मंदिरों में भी पहुंच कर भक्त कर रहे हैं जलाभिषेक
प्रथम सोमवारी को लेकर कई मंदिरों में पहुंच कर भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया.सड़क पर सज धज कर पूजा की थाल लिए शिवभक्त महिलाएं व पुरुष भगवान शिव की भक्ति में रमे हुए दिखाई दे रहे थे. काफी आकर्षक व मनोरम दृश्य उपस्थित हो रहा था.

शिव मंदिरों विशेष व्यवस्था
कई मंदिरों में व्यवस्थापकों तथा पुजारियों द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है. पर बाहर से पाइप लगाकर भगवान शिव को जल देने की व्यवस्था की गई है. काफी संख्या में शिव भक्तों ने इस व्यवस्था के तहत भगवान शिव को अपनी श्रद्धा समर्पित कर रहे हैं.
कहीं रुद्राभिषेक तो कहीं किया जा रहा है मृत्युंजय जाप
घरों सहित मंदिरों में भी पूजा अर्चना की जा रही है. श्रद्धा व मान्यता के तहत कई शिव भक्तों ने विद्वान पंडितों के माध्यम से रुद्राभिषेक कराया.वहीं कई शिव भक्तों ने मृत्युंजय जाप कराया.सावन में रुद्राभिषेक तथा मृत्युंजय जाप का काफी महत्व होता है.इससे हर तरफ अध्यात्मिक दृश्य उपस्थित हो रहा था. इस दौरान श्रद्धा एवं भक्ति का अनूठा संगम दिखाई दे रहा है.
एक -एक कर मंदिर में जाने की हुई है व्यवस्था
पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित कई मंदिरों में एक-एक कर जाने की व्यवस्था बनाई गई है. ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. सुगमता से भगवान शिव की आराधना कर सके.
सड़कों पर मनोरम दृश्य हो रहा है उपस्थित
श्रद्धालु पुरुष व महिलाएं मंदिर जाने के लिए सड़कों पर काफी संख्या में दिखाई दे रही है.रंग बिरंगी वस्त्रों में महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है. हाथ में पूजा की थाल मुंह में हर हर महादेव से अनोखा दृश्य उपस्थित हो रहा है. पूरा वातावरण भगवान शिव की भक्ति में डूब गया है.
Also Read : कोईलवर का संगमेश्वरनाथ मंदिर : गंगा-सोन संगम पर विराजे महादेव, शिवलिंग में दिखती है गौरी-गणेश की आकृति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










