आरा में आज होगी झमाझम बारिश, 3 से 6 अगस्त तक गरज-चमक, तेज हवाएं के साथ हैवी रेन का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
आरा में आज भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

आरा में आज भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Arrah Weather Update : आरा जिले में मानसून का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग ने 2 अगस्त को हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. आगे के दिनों में भी सक्रियता बने रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Arrah Weather Update : भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 2 अगस्त को जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है.

आरा में आज हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना

आरा में रविवार को मौसम बदला हुआ नजर आ सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. जिला मुख्यालय के अलावा पीरो, जगदीशपुर और शाहपुर समेत आसपास के इलाकों में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है.

उमस से लोग परेशान, 32 डिग्री तक रहेगा तापमान

आज जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हवा में नमी 84 प्रतिशत से अधिक होने के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. रात तक बारिश की संभावना बढ़कर 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

अगले चार दिनों तक मानसून रहेगा सक्रिय

3 अगस्त को दिनभर बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 4 अगस्त को गरज-चमक और तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना है. 5 अगस्त को जिले के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन सकती है. 6 अगस्त को भी मौसम सुहावना रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

गरज वाले बादल बढ़ा रहे खतरा

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर और मध्य बिहार के ऊपर बने चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से गरज वाले बादल तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसी कारण आरा और आसपास के क्षेत्रों में गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

किसानों और आम लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों से अपील की है कि बादलों की गड़गड़ाहट सुनते ही खेतों से बाहर निकल जाएं और सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें. बिजली चमकने के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मर के नीचे खड़े होने से बचें. शहर के जलभराव वाले इलाकों और खुले बिजली के तारों से भी दूरी बनाए रखें.

Also Read : भोजपुर : तियर पैक्स में 43.80 लाख रुपये के धान गबन का आरोप, अध्यक्ष समेत 13 लोगों पर FIR की तैयारी


विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन